फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ देखने गया युवक पानी में बहा

Thu, 11 Jul 2024 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जसौली निवासी 18 वर्षीय नन्हेलाल बुधवार दोपहर बाढ़ के पानी में बह गया। देर रात तक उसका पता नहीं चल पाया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


साथ गए गांव के लड़कों ने बताया कि वह लोग बाढ़ का जायजा लेने के लिए गए थे। अचानक से नन्हेलाल पानी की ओर चला गया। तेज बहाव की वजह से वह डूबने लगा। उसे बचाने का प्रयास भी किया गया मगर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने घर जाकर युवक के परिजनों को जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे परिजनों ने काफी देर तक तलाश की मगर उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अभी पूरी तरह से ही स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवक पानी में बहा है या नहीं। लापता युवक की तलाश की जा रही है।
&&&&
नदी में बहे युवक का तीसरे दिन मिला शव



पूरनपुर। शारदा नदी के उफनाने पर घर का सामान निकाल रहे गांव वमनपुर भागीरथ निवासी मंगल सिंह का शव बुधवार को उतराता मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन




सोमवार को घर का सामान निकालते समय मंगल सिंह डूब गए थे। मां ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मामले की जानकारी दी। गांव के गुरुदेव सिंह मंगू ने बताया कि बुधवार को मंजीत सिंह को शव गांव टिल्ला नंबर चार के समीप मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें