फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजाना होने की उम्मीद में खोद डाला घर

Wed, 20 Jul 2016 11:07 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 जमीन में दबा खजाना निकालने को अमरिया क्षेत्र के ढेरम गांव में कुछ लोगों ने घर में खुदाई की। सूचना पर पहुंची अमरिया पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। बाद में घटना स्थल की फोटोग्राफी कराके सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

ढेरम में मंगलवार सुबह कुछ बाहरी लोग एक घर में पहुंचे। करीब 25 साल पुराने इस घर में खजाना दबा होने की बात कहकर घरवालों के सहयोग से खुदाई शुरू कर दी। काफी देर खुदाई चलती रही। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। इस पर अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने बाहर से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी को थाने ले जाया गया। कुछ देर बाद पुलिस पुन: सभी को लेकर गांव पहुंची। घर में घुसकर पुलिस ने जांच की और खोदे गए स्थान की फोटोग्राफी भी कराई। इसके बाद सभी को अमरिया ले जाकर छोड़ दिया गया। गांव में घर से धन मिलने की चर्चा है। लोगों का कहना है कि पुलिस को घर में खुदाई के सबूत भी मिले हैं लेकिन अमरिया पुलिस मामले को दबा रही है। सीओ जहानाबाद जगतराम जोशी ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो गांव पहुंचकर जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें