फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नए भवन में शिफ्ट होगा ट्रामा सेंटर, तैनात होंगे विशेषज्ञ

Sun, 19 Jan 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर। फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में बने ट्रामा सेंटर को अब नए भवन में शिफ्ट करने की कवायद तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने ट्रामा सेंटर में मानसिक रोग विभाग संचालित करने का निर्णय लिया है। प्राचार्य ने इसको लेकर सीएमएस को निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग से संबंधित मरीजों का उपचार ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है। हड्डी विभाग से संबंधित सभी चिकित्सक भी यहीं बैठते हैं। अब यहां बने ट्रामा सेंटर को हटाकर नए भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए है। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर को निर्देश जारी किया है।
उन्होंने जारी निर्देश में कहा कि ट्रामा सेंटर पर अब मानसिक रोग से संबंधित मरीजों को ही देखा जाएगा। जहां पर उनकी काउंसलिंग भी की जाएगी। वहीं ट्रामा सेंटर को जिला अस्पताल के पीछे बने नए ब्लॉक संचालित किया जाएगा। यहां अत्याधुनिक सेवाएं भी उपलब्ध हैं। गंभीर मरीजों को यहां-वहां ले जाने के दिक्कत भी नहीं होगी। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि ट्रामा सेंटर में मानसिक रोग विभाग संचालित होगा। हड्डी रोग विभाग को नए भवन में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें