पीलीभीत। बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश की मांग पूरी न होने पर परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने रविवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी।
बैठक में व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में समस्या के निस्तारण के संबंध में डीएम को अवगत कराया गया था, लेकिन प्रशासन ने कोई भी कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि अगर वह हड़ताल पर गए तो दवाएं, दूध सहित अन्य जरूरी सामान की शहर में समस्या हो जाएगी। व्यापारियों का कहना है दो दिवसीय हड़ताल रविवार रात से शुरू हो गई है। अगर प्रशासन ने उनकी मांगें पूरी नहीं कीं तो वह हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।
बैठक में विक्रम, चोपड़ा, सूरज, लक्ष्मी, संजीव, अग्रवाल और विजय ट्रांसपोर्ट, साबरी रोड लाइन्स के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद