फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्कूलों में बनाई जाएगी परिवहन सुरक्षा समिति, कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के सभी स्कूलों में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। शासन की ओर से निर्देश मिलने पर अफसरों ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। समिति जागरूकता कार्यक्रम, नियमों के पालन आदि पर काम करेगी।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभागीय स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं शासन की ओर से भी नियम लागू कर उनका पालन कराया जा रहा है। अब शासन स्तर से नया आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जिले में संचालित सभी स्कूलों में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया जाए।
गठित समिति की नियमित बैठक भी विद्यालयों में कराई जाएगी, ताकि स्कूली वाहनों के लिए निर्धारित सुरक्षा मानक पूरे किए जा सकें। बच्चों को सावधानी और सुरक्षा के साथ विद्यालय लाया जा सके। इसके साथ ही बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम व अन्य कार्य किए जाएंगे। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन से आदेश आ गया है। जल्द ही सभी विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें