फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जल्द ही 20 चालकों की खुली भर्ती करेगा परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम ने चालक भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है। निगम जल्द ही 20 नए चालकों की भर्ती करेगा। इससे बस संचालन में सुधार होने के साथ ही लंबे समय से चालकों की कमी की समस्या भी काफी हद तक दूर हो सकेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विपुल पाराशरी ने बताया, डिपो में वर्तमान समय 111 बसें है। जो लगभग 15 जिलों के रूट पर चलती है। कई बार चालकों की कमी के कारण रूट के बसों का संचालन प्रभावित रहता है। कई मार्ग पर यात्री होने के बावजूद बसों के फेरे नही बढ़ पा रहे हैं। इसको देखते हुए निगम प्रशासन ने 20 नए चालकों की भर्ती का निर्णय लिया है। भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एआरएम ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को ड्राइविंग टेस्ट व दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति दी जाएगी। जल्द ही खुली भर्ती निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें