फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब शाहजहांपुर तक चलेगी टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन का संचालन अब शाहजहांपुर तक करने की मंजूरी मिलने के बाद हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। लंबे समय से उठ रही मांग को लेकर मंगलवार को रेलवे ने स्वीकार करते हुए इस ट्रेन के संचालन का रूट बढ़ाया है। जल्द ट्रेन का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

ट्रेन के विस्तारी की मंजूरी देने के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को जिले के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिख अवगत कराया। इसमें बताया गया कि अब टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन संख्या 55322/55323 का विस्तार शाहजहांपुर तक यात्रियों की सहूलियत के लिए कर दिया गया है। टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर के विस्तारीकरण सेबीसलपुर, मिघौना, पौता, शेरगंज, ढकिया, निगोही, भोपतपुर और प्रतापपुर समेत कई छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को सीधे शाहजहांपुर से टनकपुर तक रेल सुविधा मिल सकेगी।
अब तक इस रूट के यात्रियों को शाहजहांपुर जाने के लिए बस या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों अधिक खर्च होते थे। स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया है। जिले के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास रंग लाया है। बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा ने इस ट्रेन का विस्तार कराने के संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से सिफारिश की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें