फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज कराने में होगी परेशानी

Fri, 26 Jun 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी व राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद की कर्मस्थली माने जाने वाले जनपद का जिला अस्पताल लंबे अरसे से डॉक्टरों की कमी झेल रहा है। यहां 27 सृजित पदों में मात्र 16 डॉक्टर ही तैनात हैं। रोजाना करीब 800 से 1000 तक मरीज इलाज के लिए आते हैं। लेकिन अब शासन पांच और डॉक्टरों के स्थानांतरण का फरमान जारी कर दिया है। इससे यहां की स्वास्थ्य सेवाएं और लड़खड़ा सकती है।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के सचिव के निर्देश पर अस्पताल में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एके मिश्रा, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. डीएन सिंह, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जगदीश और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सीबी चौरसिया का स्थानांतरण गैर जनपद कर दिया गया। इन चिकित्सकों के स्थानांतरण के बाद यहां मात्र 11 डॉक्टर बचेंगे। इससे आने वाले समय में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

महिला अस्पताल के भी तीन डॉक्टर स्थानांतरित
शासन के निर्देश पर महिला अस्पताल में तैनात डॉ. टीपी राठौर, डॉ. संतोष राना व डॉ. अनीता चौरसिया का भी स्थानांतरण गैर जनपद किया गया है।  

एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट भी स्थानांतरित
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जगदीश वैसे तो पुरुष अस्पताल में तैनात हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट के कमी के चलते वह पुरुष व महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे आदि का कार्य देखते आ रहे हैं। उनके स्थान पर कोई दूसरा रेडियोलॉजिस्ट नहीं भेजा गया है। ऐसे में दोनों सरकारी अस्पतालों की अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि सुविधा बाधित होने के आसार हैं।
विज्ञापन


शासन स्तर से पांच डॉक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। दूसरे डॉक्टरों के न आने के कारण इन सभी को अभी रिलीव नहीं किया गया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. आरसी शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें