पीलीभीत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल- इंटर के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों से संबंधित आपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। अफसर सत्यापन में जुटे हैं। 23 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
हाईस्कूल- इंटर के परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची एक सप्ताह पूर्व जारी की गई थी। सूची में शामिल 67 परीक्षा केंद्रों के संबंध मे 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गईं थी। निर्धारित तिथि तक 42 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इसमें परीक्षा केंद्रों की दूरी और अधिक छात्र संख्या की आपत्तियां ज्यादा आईं।
आपत्तियों के निस्तारण और जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों से संबंधित 42 आपत्तियां मिलीं थीं। एसडीएम स्तर से जांच की जा रही है। 23 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर केंद्रों की सूची फाइनल कर ली जाएगी। संवाद