फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डायट में शुरू हुआ सुरक्षा एवं संरक्षा विषयक प्रशिक्षण

विज्ञापन
बीसलपुर के जिला ​शिक्षा एवं प्र​शिक्षण संस्थान में आयोजित प्र​शिक्षण ​शिविर में मौजूद ​शिक्षक।स
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के सुरक्षा एवं संरक्षा विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत सोमवार से हो गई। शुभारंभ डायट प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में प्राचार्य ने प्रशिक्षण के महत्व को बताते हुए कहा कि इससे हम स्वयं और अपने बच्चों को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। आज के समय में हमें हर कदम पर सुरक्षित रहने की आवश्यकता है। जिस तरह से अपराध व घटनाएं बढ़ रही हैं, जानकारी द्वारा ही इनसे बचा जा सकता है।
प्रशिक्षण के पहले दिन विद्यालय स्तर पर सुरक्षा के विभिन्न आयाम, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित वातावरण के विषय में बताया गया। कोतवाली से आए साइबर क्राइम टीम के विशेषज्ञ निकेत वर्मा ने साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया। बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण रतन लाल, अलोक अग्रवाल, राजकुमार वर्मा और मोहन स्वरूप गंगवार की ओर से दिया गया। प्राचार्य ने बताया कि शिविर का समापन 20 नवंबर को होगा। प्रशिक्षण में कुछ शिक्षकों की ओर से किए गए सवालों का जवाब भी दिया गया। संचालन प्रवक्ता निलेश नाथ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें