फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस 53 यात्री लेकर दिल्ली हुई रवाना

विज्ञापन
पीलीभीत जंक्शन प ट्रेन में सवार होेते यात्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शनिवार से टनकपुर- दिल्ली के बीच शुरू हो गया है। पहले दिन 53 यात्रियों ने इस ट्रेन से सफर किया। ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों में खुशी दिखाई दी। वही दैनिक यात्री मायूस दिखे। पहले दिन जंक्शन पर कोविड प्रोटोकॉल का असर दिखाई नहीं दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी जंक्शन परिसर में कोरोना जांच केंद्र नहीं बनाया गया। इससे यात्रियों की कोरोना जांच भी नहीं हुई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण वायरस की रोकथाम के लिए मार्च 2020 में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। फरवरी 2021 में संक्रमण का प्रकोप कम होने पर रेलवे बोर्ड ने त्रिवेणी एक्सप्रेस संचालन की अनुमति दे दी। इसके बाद दो फरवरी 2021 से इस ट्रेन का संचालन टनकपुर से शक्तिनगर और सिंगरौली के बीच शुरू हो गया। इसके बाद राज्यसभा सांसद की सिफारिश पर पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 26 फरवरी से टनकपुर से दिल्ली के बीच शुरू हो गया। मगर दोनों एक्सप्रेस ट्रेन में अनारक्षित टिकट की सुविधा नहीं थी। इस पर दैनिक यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने टनकपुर और बरेली के बीच दो जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल (पैसेंजर) ट्रेन का संचालन चार मार्च से शुरू कर दिया था। इसके बाद आठ मार्च को अज्ञात कारणों से त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया। अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर को देखते रेलवे बोर्ड ने पहले दोनों पैसेंजर और बाद में पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस का अग्रिम आदेश तक के लिए संचालन बंद कर दिया था। अब कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने पर रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संचालन के लिए अनुमति दे दी। शनिवार को 26 दिन बाद पूर्णागिरि एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगी। दोपहर में तीन यात्री एसी कोच और 50 यात्री सामान्य कोच समेत 53 यात्रियों को लेकर ट्रेन रवाना हुई। इनमें हापुड़, चंदौसी, दिल्ली आदि के लिए यात्रियों ने सफर किया। हालांकि लोकल रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्री मायूस दिखे। हालांकि ट्रेन संचालन के पहले दिन जंक्शन पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ। स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम का सिर्फ बैनर दिखाई दिया।
ट्रेनों का संचालन शुरू होने से सफर में काफी सहूलियत मिलेगी। चंदौसी जाना था। इसी दौरान इस ट्रेन के संचालन की जानकारी हुई। सीट आरक्षित कराकर परिवार के साथ चंदौसी जाने का मौका मिला। - सुनील कुमार, यात्री
विज्ञापन

ट्रेनों का सफर बंद होने से बाहर जाने में काफी दिक्कत होती थी। रेल प्रशासन ने इस टे्रन को चलाकर यात्रियों के लिए काफी सुविधा दी है। हालांकि लोकल रूट पर भी ट्रेनों का संचालन शुरू होना चाहिए। मनोज कुमार, यात्री
लंबे सफर के लिए ट्रेन की यात्रा सुरक्षित होती है। चंदौसी स्थित रिश्तेदारी में जाना था। ट्रेन चलने की जानकारी हुई तो पति से ट्रेन का सफर करने की बात कही। इससे परिवार के साथ आज ट्रेन का सफर कर रहे है। - वर्षा गुप्ता, यात्री
पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन की जानकारी हुई। कई दिनों से हापुड़ जाना था। ट्रेन का संचालन शुरू होने से एक दिन पहले ही टिकट बुक कराया लिया। स्टेशन पर भी समय से पहले आ गए है।- किरन हांडा, यात्री
पूर्णागिरि एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से जंक्शन पहुंची। इसके बाद पांच मिनट के ठहराव के बाद दिल्ली के लिए रवाना गई है। करीब 50 से अधिक यात्रियों ने इस ट्रेन से सफर किया है। ट्रेन पहुंचने के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा गया। - धर्मेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें