फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन निर्धारित समय पर पहुंची त्रिवेणी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण कॉल में लगी रोक के बाद मंगलवार से त्रिवेणी एक्सप्रेस फिर पटरी पर दौड़ने लगी। टनकपुर से रवाना होने के बाद सुबह 09:43 बजे पीलीभीत जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन के चलने से यात्री खासे खुश दिखाई दिए। पिछले करीब 11 महीने से सूने पड़े प्लेटफार्म पर फिर रौनक लौटती दिखी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च 2020 में ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था। इसके बाद अनलॉक किए जाने पर कोविड नियमों का पालन करते हुए लंबे रूट की ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था। मगर पीलीभीत से होकर आने जाने वाली किसी ट्रेन का संचालन नहीं हो सका। जिससे जनपदवासी लगातार ट्रेनों के संचालन की मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग को देखते हुए करीब तीन माह पूर्व इज्जतनगर रेल मंडल की ओर से ट्रेनों के संचालन को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर रेलवे बोर्ड ने त्रिवेणी एक्सप्रेस चलाने की अनुमति दे दी। रेलवे प्रशासन ने 12 जनवरी को त्रिवेणी एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी थी। ट्रेन संचालन को लेकर जंक्शन पर तैयारियां तेज कर दी गई थी। मंडल रेल प्रबंधक के निरीक्षण करने के बाद इस ट्रेन के लिए आरक्षण भी शुुरू कर दिए गए थे। 11 माह बाद मंगलवार सुबह 08:25 बजे टनकपुर से पायलट संजीव कुमार, सहायक सोनू कुमार और गार्ड रामदास त्रिवेणी लेकर रवाना हएु, जो सुबह 09:43 बजे पीलीभीत जंक्शन पहुंचे। इस ट्रेन में सवार होने वाले यात्री पहले ही प्लेटफार्म पर मौजूद थे। ट्रेन रुकते ही यात्री अपनी सीटों पर जाकर बैठ गए। पांच मिनट ठहराव के बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस बरेली को रवाना हो गई।
50 से अधिक यात्रियों ने किया सफर
कई दिनों से त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई थी। शाहजहांपुर, लखनऊ, प्रयागराज, मिर्जापुर आदि स्थानों के लिए यात्रियों ने पहले ही अपनी सीट आरक्षित कर ली थी। मंगलवार को इस ट्रेन में पहले दिन पीलीभीत जंक्शन से 50 से अधिक यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

अचानक सिस्टम में आई तकनीकी खराबी
सुबह आठ बजे पूरे डिवीजन में सर्वर डाउन होने से सिस्टम बंद हो गए थे। इससे दो घंटे तक तत्काल में टिकट की बुकिंग बंद रही। टनकपुर, खटीमा, मझोला और पीलीभीत जंक्शन पर टिकट न मिल पाने से कई यात्री ट्रेन में नहीं जा सके। पहले से टिकट बुकिंग कराने वाले ही इस ट्रेन से सफर कर सके।
ट्रेन चलने से लोगों मिलेगी सहूलियत
ट्रेन का संचालन शुरू होने से लोगों काफी सहूलियत मिलेगी। अब सफर करने में दिक्कतें काफी कम हो जाएंगी। कई माह बाद परिवार के साथ प्रयागराज के लिए इस ट्रेन से सफर करने का मौका मिला है। - मोहम्मद वसीम, यात्री
कई दिन पहले करा लिया था रिजर्वेशन
कोरोना में ट्रेनों का सफर बंद होने से बाहर जाने में काफी दिक्कतें होती थीं। रेल प्रशासन ने इस ट्रेन को चलाकर यात्रियों के लिए काफी सुविधा दी है। मैंने लखनऊ जाने के लिए कई दिन पहले रिजर्वेशन कर लिया था।- मुकेश कुमार, यात्री
लखनऊ जाने के लिए सफर होगा आसान
सर्दी के मौसम में कोहरा आने से बसों में सफर काफी काफी दिक्कत भरा और खतरनाक होता है। ट्रेन का सफर सुरक्षित होता है। लखनऊ में बेटी पढ़ाई करती है। अब उसे आने जाने में काफी सहूलियत होगी।- एनपी उपाध्याय, यात्री
सफर का आनंद लेने के लिए लिया टिकट
कई महीने बाद इस रूट पर त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है। ट्रेन के सफर का आनंद लेने के लिए दोस्तों के साथ बरेली तक का टिकट लिया है।- मोहम्मद दानिश, यात्री
यात्री अपने टिकट की पहले ही बुकिंग करा सकते है। तत्काल में टिकट बुकिंग से यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। बुकिंग के दौरान समय भी लगता है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सर्वर डाउन होने से कई यात्रियों का तत्कान में टिकट नहीं मिल पाया।
- पुष्पराज सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक
मंगलवार सुबह त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंची। पीलीभीत स्टेशन पर पांच मिनट रुकने के बाद 09:48 बजे बरेली के लिए रवाना कर दी गई। ट्रेन के संचालन में कोई दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन

- धमेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें