फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त होने के बाद भुगतान को चक्कर लगा रहे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नगरपालिका में सालों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए सफाई कर्मियों को बकाया भुगतान पाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ।
विज्ञापन

शहर नगरपालिका लंबे समय से घाटे में चल रही है। पिछले पांच साल में करीब 20 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इससे पहले सेवानिवृत्त हुए 75 कर्मचारी अभी तक देयों केे भुगतान को लेकर चक्कर लगा रहे हैं। सफाई कर्मचारी के अलावा इसमें टैक्स विभाग, अकाउंट विभाग समेत अन्य पटलों से जुड़े कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों का करीब 6.66करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। इन कर्मचारियों की फाइलें भी अभी पूरी तरह से तैयार नहीं की गई है। भुगतान और पेंशन के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी नगरपालिका कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
2011 में सफाईकर्मी पद से सेवानिवृत्त हुई थी। इसके बाद से देयों के भुगतान के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रही हूं। एक बार तो भूख हड़ताल भी की। उस वक्त आश्वासन दे दिया गया, मगर भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।- जग्गो देवी, नखासा
विज्ञापन

2008 में सफाईकर्मी पद से सेवानिवृत्त हुई थी। अपने देयों के भुगतान के लिए कई बार चक्कर लगा चुकी हूं। अभी भी एक लाख रुपये से अधिक का भुगतान लंबित है। कई दिनों से बीमार भी हूं। फिर भी भुगतान नहीं हो सका है। - भाग्यवती, देशनगर गौड़ी
पति रामभजन नगरपालिका में सफाई कर्मी के पद पर थे। पति की मौत के बाद नौकरी तो मिली गई, मगर पेंशन और कुछ अन्य देयों की फाइल नगरपालिका कार्यालय से गायब कर दी गई है। कई बार चक्कर लगाए, कोई जवाब नहीं मिला। - शारदा देवी, नखासा
नगरपालिका के पास बजट का अभाव लंबे समय से है। आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। आमदनी के हिसाब से बकाया भुगतान कर दिया जाता है। इसमें तेजी लाई जाएगी। - सुरेंद्र प्रताप, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें