फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निर्माण कार्य के कारण गाड़ियों का संचालन रहेगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। निर्माण कार्य के कारण जिले से गुजरने वाली कुछ गाड़ियों का संचालन बरेली सिटी-इज्जतनगर के मध्य निरस्त रहेगा।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि बरेली सिटी यार्ड में स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल (श्मशान भूमि) पर एलएचएस निर्माण कार्य किया जाएगा। ऐसे में ट्रेन संख्या 75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ी, ट्रेन संख्या 75302 टनकपुर-बरेली सिटी सवारी गाड़ी नौ मई से 15 मई तक इज्जतनगर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी इज्जतनगर और बरेली सिटी के बीच नहीं चलाई जाएगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल गाड़ी 11, 14 व 16 मई को इज्जतनगर तक जाएगी। यह गाड़ी इज्जतनगर-बरेली जंक्शन के बीच संचालित नहीं होगी। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 55315 बरेली सिटी-पीलीभीत व गाड़ी संख्या 75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू सवारी गाड़ी नौ मई से 15 मई तक और गाड़ी संख्या 75301 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू सवारी गाड़ी व 05401 बरेली सिटी-रामनगर स्पेशल डेमू सवारी गाड़ी 10 मई से 16 मई इज्जतनगर तक जाएगी। वहीं, मेला स्पेशल गाड़ी संख्या 05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर गाड़ी 12, 15 व 17 मई को इज्जतनगर तक जाएगी। इसका संचालन बरेली सिटी व इज्जतनगर के मध्य निरस्त रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें