फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी रेलखंड पर पहली बार पत्थर लेकर पहुंची मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। लखनऊ रूट पर अमान परिवर्तन अंतिम चरण में है। कई बार लोको इंजन से कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने ट्रॉयल किया। इसके बाद सोमवार को पहली बार मैलानी से सेहरामऊ स्टेशन पत्थर लेकर मालगाड़ी पहुंची। ब्रॉडगेज की मालगाड़ी देखने के लिए रास्ते लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

लखनऊ रूट पर मैलानी रेलखंड और पीलीभीत के बीच 2018 में में अमान परिवर्तन का काम शुरू हुआ था। हालांकि पीलीभीत और शाहगढ़ के बीच अभी काम बाकी है। जबकि मैलानी और शाहगढ़ के बीच काम अंतिम चरण में है। ब्रॉडगेड काम की गुणवत्ता परखने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने कई बार लोको इंजन से ट्रायल किया और खामियां मिलने पर लगातार दुरुस्त करा रहे है। सिग्नल, प्लेटफॉर्म, स्टेशन पर एफओवी आदि का काम भी तेजी से चल रहा है।
ब्रॉडगेज की पटरियों पर पत्थर डालने के लिए इसी निर्माणाधीन पटरी से सोमवार को पहली बार मैलानी से सेहरामऊ तक मालगाड़ी पत्थर लेकर पहुंची। पहली बार ब्रॉडगेज की मालगाड़ी देखने के लिए ग्रामीण तमाशबीन बने दिखाई दिए। हालांकि कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि अभी मैलानी-पीलीभीत रूट पर मेगा ब्लॉक है। इसी लिए स्पीड ट्रॉयल नहीं बल्कि पत्थर लाने के लिए मालगाड़ी मंगाई गई थी। काम पूरा होने के बाद ही स्पीड ट्रॉयल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें