फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक छोड़ भागे तस्कर

Sat, 21 Jan 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक खराब होने पर तस्करों को रोड पर छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस के पहुंचने पर ट्रक में आठ पशु बरामद हुए, जिनमें एक मृत पाया गया। आसाम हाईवे पर गांव मोहनपुर के निकट सड़क किनारे खड़ा खराब ट्रक लोगों ने देखा। उसमें गोवंशीय पशु भरे हुए थे। लोगों की सूचना पर पहुंचे एसआई रनवीर सिंह पशुओं को ट्रक से नीचे उतरवाया। उसमें आठ गोवंशीय पशु निकले, जिनमें एक मृत पाया गया। पुलिस के मुताबिक तस्कर पशुओं को वध के लिए ले जा रहे थे। ट्रक खराब होने पर तस्करों को छोड़कर भागना पड़ा। ट्रक की बैट्री और स्टेपनी आदि सामान गायब था। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

मांस और गोवंशीय पशु की खाल बरामद
पूरनपुर। पुलिस ने गांव गहलुईया के एक स्थान पर छापा मारकर गोवंशीय पशु का करीब बीस किलो मांस और एक खाल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गोवंशीय पशु का वध करके मांस उसी गांव का बबलू बेच रहा था। बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें