फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रैफिक व्यवस्था लापता, पौने घंटे जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
पूरनपुर में कोतवाली के सामने जाम में फंसे वाहन -संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। सड़कों के फुटपाथ पर खड़े वाहनों और बेतरतीब ई-रिक्शा संचालन से मंगलवार को तहसील से लेकर ब्लाॅक चौराहे तक ट्रैफिक व्यवस्था धराशायी रही। इस दौरान लगे जाम में करीब पौन घंटे तक वाहन सवार फंसे रहे। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। नगर में अक्सर लगने वाले जाम से निजात नहीं मिलने पर लोगों में रोष है।
विज्ञापन


कोतवाली, तहसील, सीएचसी, नगर पालिका और बैंक शाखाओं के बाहर फुटपाथ पर बाइक खड़ी होती है। इसके अलावा जगह-जगह फुटपाथ पर कारें और अन्य चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण और बंद दुकानों के बाहर फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों, स्टेशन चौराहा पर सड़कों पर लगने वाले फलों के ठेलों, शेरपुर रोड पर लगने वाली सब्जी की दुकानों से नगर में अक्सर स्टेशन रोड, स्टेशन चौराहा, ब्लाक चौराहा, कोतवाली, सीएचसी, तहसील के सामने, शेरपुर रोड, बाजार रोड पर अक्सर जाम लगता है।
अतिक्रमण के अलावा नगर मेंं ई-रिक्शा का बेतरतीब संचालन भी जाम की वजह बना हुआ है। मंगलवार को तहसील कार्यालय भवन से ब्लाक चौराहा तक दोपहर 12 बजे जाम लग गया। जाम में करीब पौन घंटे तक वाहन सवार फंसे रहे। बाद में पहुंची पुलिस ने जाम को हटवाया। तब जाम में फंसे राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कई बार हुईं बैठक, नहीं निकला निष्कर्ष
नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने को कई बार नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया। व्यापारी नेताओं और प्रशासनिक अफसरों की बैठक हुई। हाल में ही नगर पालिका के सदस्यों ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को जाम की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान न चलने से जाम की समस्या बनी हुई है। अक्सर लगने वाले जाम से लोगों में रोष है। संवाद

डीएम के दो मई के आदेश के क्रम में अतिक्रमण हटाओ अभियान सात मई को चलाने का निर्णय लिया गया है। अभियान में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की आवश्यकता है। इसके लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है। मजिस्टे्रट नियुक्त होने और पुलिस बल मिलने पर सात मई को नगर में पूर्वाह्न 11 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया जाएगा।
विज्ञापन


- एजाज अहमद, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें