फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 15 की शाम से पैंटून पुल से बंद हो जाएगा आवागमन

Fri, 12 Jun 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नदी पर बने पैंटून पुल से 15 जून की शाम को आवागमन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांवों में आवागमन को शारदा नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है।
बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और शारदा नदी में पानी कम होने पर 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन शुरू करने की तिथियां निर्धारित हैं। पिछले तीन सालों से निर्धारित समय पर पुल हटा तो लिया जा रहा है, लेकिन निर्धारित समय पर पुल तैयार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले ही नदी का जलस्तर बढ़ने पर हटा लिया गया था। इस बार भी पीडब्ल्यूडी की ओर से पुल हटाने की शुरूआत करते हुए नदी रास्ते से चकर प्लेटें हटा ली गई हैं। जेई मनोज कुमार ने बताया कि चकर प्लेटें हटाने के बाद नदी रास्ते में नियमित पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि वाहन सवारों को रेतीले रास्ते से आवागमन में असुविधा न हो। पैंंटून पुल हटने के बाद नाव का संचालन स्वीकृत मिलने के बाद ही हो सकेगा। पैंटून पुल हटने से तहसील मुख्यालय से शारदापार के गांव में आवागमन को लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर दूरी तय करनी होगी। इससे 16 ग्राम पंचायतों की एक लाख आबादी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें