फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीईटी की प्रथम पाली के बाद चौराहों पर लगा जाम

Mon, 26 Oct 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नौगवां चौराहे पर बस का इंतजार करते अभ्यर्थी। संवाद डिग्री कॉलेज चौराहे पर अभ्यर्थियों की भीड़। - फोटो : doda news
विज्ञापन
पीलीभीत। रविवार को शहर के 11 केंद्रों पर हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) ने शहर की यातायात और परिवहन व्यवस्था की पोल खोल दी। पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थी रोडवेज बसों के इंतजार में भटकते रहे। इसका फायदा उठाकर डग्गामार वाहन संचालक सक्रिय रहे।
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच स्थित परीक्षा केंद्रों से अभ्यर्थियों के बाहर निकलते ही गौहनियां चौराहा, डिग्री कॉलेज और नौगवां चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा छूटने के समय एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के निकलने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। दूसरे जिलों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को घर लौटने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंड पर भीड़ के बीच कई अभ्यर्थी परेशान नजर आए। यातायात व्यवस्था को लेकर किए गए इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए। अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बसों और प्रमुख चौराहों पर बेहतर यातायात प्रबंधन की जरूरत महसूस हुई। एआरएम विपुल पराशर ने बताया बसों का इंतजाम है परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें