फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मझोला-दूनीडेम मार्ग पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा, हादसे का खतरा

Mon, 26 Oct 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मझोला-दूनीडैम मार्ग पर घूमते आवारा पशु। संवाद - फोटो : doda news
विज्ञापन
मझोला। मझोला-दूनीडेम मार्ग पर छुट्टा पशुओं के सड़क पर बैठने से यातायात प्रभावित हो रहा है। पशुओं से बचने के लिए वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण अनुज, संतोष के अनुसार, शाम और रात में समस्या अधिक गंभीर हो जाती है। मार्ग से रोजाना ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें