फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर दिन भर रही जाम की स्थिति, 20 मिनट के रास्ते पर लगा एक घंटा

विज्ञापन
लोहा मंडी में दुकान के बाहर लगे अतिक्रमण और ई रिक्शा से लगा जाम - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। त्योहारी सीजन में भी बाजार की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त दिखी। बुधवार को करवा चौथ के दिन भी शहर के मुख्य बाजार को जाने वाले कई मार्गों पर जाम की स्थिति कई बार देखी गई। इस दौरान प्रमुख चौराहों पर यातायात पुुलिस भी नहीं थी। लोग बेधड़क नो एंट्री में वाहनों को लेकर आ-जा रहे थे। इसी कारण स्टेशन रोड से चूड़ी वाली गली, लाल रोड तक जाम ही जाम दिखाई दे रहा था। चंद मिनट के रास्तों पर भी घंटों लग रहे थे। अमर उजाला की टीम ने शहर की यातायात व्यवस्था को अलग-अलग वक्त में कैमरे मैं कैद किया।
विज्ञापन

केस एक
लोहा मंडी में फंसे रहे वाहन
त्योहार के दिन बाजार में भीड़ बढ़ी तो लोहा मंडी का इलाका भी जाम हो गया। यह स्थिति दोपहर से शाम तक बनी रही। इतना ही नहीं जेपी रोड पर दुकानों के बाहर खड़े आड़े तिरछे वाहन भी जाम का कारण बने रहे। व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी होमगार्ड पर रही, पुलिसकर्मी नदारद रहे। ई-रिक्शा और बड़े वाहन धड़ल्ले से प्रवेश करते रहे।
केस दो
स्टेशन रोड पर रेंगता रहा ट्रैफिक
एक तरफ जल निगम के ठेकेदारों ने आधी से ज्यादा सड़क खोदकर डाल दी है। ऐसे में त्योहार के दिन बाजार में भीड़ उमड़ रही है। बाजार में वाहनों की संख्या बढ़ने लगी है। सुनगढ़ी तिराहे से लेकर गैस चौराहा तक पूरे दिन जाम लग रहा है। सड़क पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। सुधार के लिए कोई भी प्रयास नहीं हुआ। सड़कों पर खुदे गड्ढ़े हादसों का कारण बनते दिखे।
विज्ञापन

केस तीन
नो एंट्री में घुसी कार
वैसे तो गैस चौराहा से बाजार की तरफ चार पहिया वाहन के प्रवेश पर रोक है। यहां कोई भी बड़ा वाहन अंदर नहीं जा सकता। मगर पुलिस की तैनाती न होने से कार चालक सीधे नो एंट्री में कार प्रवेश कराते रहे। एक कार चावला चौराहा के आगे पहुंची तो वहां जाम लग गया। परेशानी खरीदारी करने आए लोगों को झेलना पड़ी। पुलिस की इस लापरवाही से राहगीरों को रोजाना समस्या को झेलना पड़ता है।
केस चार
नींबू बाजार से लेकर ड्रमंडगंज चौराहा से ब्लॉक
शहर में नींबू बाजार से लेकर ड्रमंडगंज तक सड़क के बीचों बीच फलों के ठेलों के साथ दुकानदारों का आधा से ज्यादा समान सड़क पर रख अतिक्रमण कर रखा है। ई-रिक्शा और कार घुसने से जाम लगा रहता है। करवा चौथ के दिन भीड़ अधिक होने से जाम लग रहा।
यातायात पुलिस को निर्देश हैं कि किसी भी हाल में बड़े वाहन प्रवेश न होने दें। धनतेरस को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। प्रत्येक प्वाइंट पर ड्यूटी लगाई जाएगी। दुुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है। वह सड़क पर सामान न रखें। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ ट्रैफिक

स्टेशन रोड पर लगा जाम- फोटो : PILIBHIT

नींबू बाजार में वाहनों की वजह से लगा जाम- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें