फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर ओवरलोड ट्रक खराब होने से लगा जाम

Tue, 03 Mar 2015 10:43 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भरा ओवरलोड देवहा पुल पर खराब हो जाने से बरेली हाइवे पर जाम लग गया। इससे दोनों तरफ करीब आठ किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। तब जाकर करीब पांच घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर बाद गन्ना भरा ट्रक देवहा पुल पर खराब हो गया, जिससे जाम लग गया। जाम में छोटे-बड़े वाहन फंस गए। धीरे-धीरे हालात यह हो गए कि हाइवे पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। हाइवे पर दोनों ओर करीब आठ किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। कई रोडवेज बसें और छोटे वाहन जाम में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल ट्रक को हटाकर जाम खुलवाया। तब जाकर करीब पांच घंटे के बाद हाइवे पर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें