फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंदी के लिए एकजुट हुए व्यापारी

Wed, 10 Dec 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रू के प्रतिष्ठान पर सोमवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी नेता के साथ हुई घटना देश को शर्मसार करने वाली है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल इसका पुरजोर विरोध करेगा। आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई कर उनके रजिस्ट्रेशन को निलंबित किया जाना चाहिए। उन्होंने 11 दिसंबर को होने वाले बाजार बंद का समर्थन करते हुए सभी व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। नगराध्यक्ष संजीव मोहन अग्रवाल ने व्यापारियों से बंद में शामिल होकर एकजुटता का परिचय देने का आह्वान किया।

फोटोस्टेट उद्यमी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजीनाथ सक्सेना ने बाजार बंद का समर्थन करने का एलान किया। बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी, राकेश अग्रवाल, राम गुप्ता, दीपक गुप्ता, नवीन लोधी, कार्तिक भसीन, संजय अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, ओमकारनाथ, प्रभाकर सिंह, रविंद्र सिंह, लियाकत खां, विशाल अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें