फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जूता, पांच सौ जुर्माने की सजा

Wed, 10 Dec 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव के एक युवक का प्रेम प्रसंग दोस्त की पत्नी से हो गया। युवक के अक्सर घर आने और उसके पीछे घर आने की जानकारी पर दोस्त का शक गहरा गया। दोस्त युवक को रंगे हाथों पकड़ने के प्रयास में लग गया। रात को दोस्त ने पत्नी से मिलने घर आए युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। शोर-शराबा पर मित्र की जमकर धुनाई की। मंगलवार को प्रधान की मौजूदगी में गांव में पंचायत हुई। इसमें आरोपी युवक को भी पंचायत में बुलाया गया। बताते है कि आरोपी युवक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इस पर पंचायत ने आरोपी को दो जूते और पांच सौ रुपये का जुर्माना बोला। पंचायत के फैसला पर आरोपी के दो जूते मारे गए और जुर्माना लिया गया। मामला क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें