फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आरसी जारी होने के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पूरनपुर में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते व्यापारी । स्रोत - व्यापारी
विज्ञापन
पूरनपुर। दुकानों का किराया जमा न करने पर जारी की गई आरसी के विरोध में दुकानदारों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिला पंचायत, नगर पालिका का विवाद निस्तारण होने तक जारी की गई आरसी वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

स्टेशन चौराहा से शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग तक सड़क उत्तर की जमीन कई साल पहले जिला पंचायत ने पांच हजार रुपये प्रति दुकानदार लेकर आवंटित की थी। धनराशि जमा करने के बाद व्यापारियों ने दुकानों का निर्माण कराया। जिला पंचायत दुकानदारों से 160 रुपये प्रति माह किराया वसूलती है।
व्यापारियों ने बताया कि सात साल तक किराया देने के बाद जमीन के स्वामित्व को लेकर नगर पालिका, जिला पंचायत और रेलवे ने अपना-अपना दावा ठोंकना शुरू कर दिया। मामला कोर्ट में चला गया। जिसके बाद जिला पंचायत और नगर पालिका के बीच अब भी कोर्ट में मामला चल रहा है। बावजूद इसके किराये को लेकर जिला पंचायत ने उन लोगों की आरसी जारी कर दी।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापारी नेता हाजी लाडले के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन में मुकदमे में फैसला होने तक आरसी वापस लेने की मांग की गई। इस मौके पर जाकिर हुसैन, अली जान, मुस्ताक, सादिक, सरताज, जावेद, डंपी, इस्लाम, ताज मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें