फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राहगीरों की सजगता व समय से मिले उपचार से बची जान

विज्ञापन
सीएचसी में आरिफ का इलाज करते चिकित्सक । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। राहगीरों की सजगता और समय से मिले उपचार से यहां एक व्यक्ति की जान बच गई।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के मोहल्ला खनंका निवासी गैस चूल्हा मैकेनिक आरिफ (50) सोमवार को साइकिल से काम पर निकले। रास्ते में दिल का दौरा पड़ने से रेलवे स्टेशन के पास अचेत होकर गिर गए। यह देख लोगों की भीड़ लग गई। नदीम अन्य लोगों की मदद से आरिफ को सीएचसी लाए।
सीएचसी में जांच के दौरान आरिफ की न तो पल्स आ रही थी और न ही दिल धड़क रहा था। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. राशिद ने देखा तो आरिफ की जान बचाने की कोशिश में जुट गए। करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉ. राशिद, आरिफ की टूटी सांसों को जोड़ने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में प्राथमिक उपचार के बाद आरिफ को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉ. राशिद ने बताया दिल का दौरा पड़ने के कारण ही आरिफ अचेत हुए थे, अगर समय से नहीं लाया जाता कुछ भी हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें