फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भारत पर लगने के टैरिफ विरोध में व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 08 Aug 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में स्टेशन चौराहा पर अमेरिका के विरोध प्रदर्शन को एकत्र हुए व्यापारी स्रोत :  व्यापारी - फोटो : मृतक श्रमिक के परिजनों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
पूरनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अमेरिका की ओर से भारत पर थोपे गए अतिरिक्त टैरिफ के विरोध में स्टेशन चौराहा पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने अमेरिका के उत्पादों का बहिष्कार करने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का ऐलान किया।
विज्ञापन


स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने बृहस्पतिवार शाम सात बजे एकत्र हुए व्यापारियों ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर निंदा की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने कहा कि टैरिफ लगाने से भारत का निर्यात प्रभावित होगा। सरकार को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने इसके विरोध के साथ अमेरिका निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार करने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने लोगों से अमेरिका निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल की अपील की। विरोध प्रदर्शन में नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां, प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की, नवीन अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल, संजय गुप्ता, हर्ष गुप्ता, आशीष रस्तोगी, सुरेंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सचिन गुप्ता, राहुल जासवाल, प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना, सुशील सक्सेना, संजय पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें