फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 08 Aug 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
डीआईओएस को ज्ञापन देते शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और पदोन्नति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवदत्त पांडे के नेतृत्व में दोपहर तीन बजे डीआईओएस कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से पुरानी पेंशन लागू करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा देने, अर्जित अवकाश का नकदीकरण, राजकीय कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधा, एनपीएस की धनराशि समय से खातों में जमा कराने और प्रबंध समिति में प्रतिनिधित्व देने की मांग की। साथ ही वेतन विसंगति पर वेतन समिति की रिपोर्ट लागू करने, सामूहिक जीवन बीमा की कटौती दोबारा शुरू करने और पदोन्नति संबंधी प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र कराने की भी मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में मंडलीय सचिव उमेश कुमार त्रिगुणायत, जिला सचिव योगेश वर्मा, कमल गंगवार, ब्रह्मा कुमार, विष्णु कुमार सहित कई कर्मचारी नेता शामिल रहे। डीआईओएस राजीव कुमार ने ज्ञापन को शासन तक पहुंचाने और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें