फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट का मामला: 'हिस्ट्रीशीटर के कहने पर पुलिस ने लिखा मुकदमा...', पीलीभीत के व्यापारियों में आक्रोश

Sat, 19 Apr 2025 03:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान से मारपीट मामले में व्यापारी नेता व अन्य पर मुकदमा दर्ज होने और हिरासत में लिए जाने से व्यापारी आक्रोशित हैं। आरोप है कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के कहने पर लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
व्यापारी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान और व्यापारी के विवाद का मामला तूल पकड़ने लगा है। शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में काफी संख्या में व्यापारी सुनगढ़ी थाने के पास एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल पर लूट का मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध जताया। हिरासत में लिए गए व्यापारी निमित अग्रवाल को जांच होने तक छोड़ने की बात कही। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


प्रांतीय अध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने कहा कि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल पर लूट का मुकदमा पुलिस ने एक निहायत गंदे आदमी, हिस्ट्रीशीटर के कहने पर दर्ज किया है। गुलाटी ने बताया कि हमने निमित अग्रवाल को जांच होने तक छोड़ने को कहा है। जब तक जांच पूरी नहीं होती, इन्हें क्यों लाया गया। इसके लिए दो घंटे का समय दिया है। व्यापारियों ने चेतावनी भी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो जिला बंद कराएंगे।

व्यापारी बचपन से भाजपा का, ये कभी सपा तो कभी बसपा में चले जाएंगे 
प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी बचपन से भाजपा का है। इनका क्या है ये कभी सपा तो कभी बसपा में चले जाएंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों से भी समर्थन की अपील की। कहा कि अगर आप हमारा समर्थन करेंगे तो हम आपका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें