पूरनपुर मंडी समिति में पुलिस के सामने सब्जी व्यापारियों में होती मारपीट - वीडियो ग्रेब
पूरनपुर। मंडी समिति में सब्जी खरीद को लेकर व्यापारियों में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में मोहल्ला गनेशगंज के अकील अहमद और दूसरे पक्ष के पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरीनगर निवासी ताज मोहम्मद, मैलानी के गांव संसारपुर के माजिद घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
रविवार को मंडी समिति में पत्तागोभी की खरीद को लेकर व्यापारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षोंं में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने बमुश्किल बीच-बचाव कर दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया। बाद में इनका चालान किया गया। पुलिस के सामने हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल मोहल्ला गनेशगंज के अकील अहमद (46) और दूसरे पक्ष के पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरीनगर निवासी ताज मोहम्मद (28) और लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव संसारपुर का माजिद (22) का सीएचसी में मेडिकल कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। हालांकि कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के तीन लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। संवाद
-