पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा
कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारी वर्ग एकजुट होकर
अपने अधिकारों को पाने के लिए आगे बढ़े।
वह मंगलवार देर शाम शहर के एक
होटल में व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि
पश्विमी उद्योग व्यापार मंडल से व्यापारी लगातार जुड़ रहे हैं। व्यापारी
वर्ग अपनी जायज मांगों को लेकर आगे बढ़े ताकि उन्हें उचित सम्मान व अधिकार
मिल सकें। उन्होंने शहर में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान को जायज ठहराते हुए
कहा कि प्रशासन प्रतिष्ठानों के नाले नालियों के ऊपर आने जाने की व्यवस्था
करे और शहर में सौंदर्यीकरण कराए।
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई
गई बिजली की दरों को वापस लेने की भी मांग की। बैठक में नगरपालिका चेयरमैन
प्रभात जायसवाल, जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, महामंत्री सुनील कुमार
वर्मा, संजय पांडे आदि ने भी विचार रखे। इससे पूर्व व्यापारियों ने प्रदेश
अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने अनिल अग्रवाल को
प्रदेश मंत्री, अश्वनी अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष व राजेंद्र अग्रवाल को
प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया।
इस मौके पर राजेश कश्यप, राशिद नूर,
अरुणदास चंचल, योगेश शुक्ला, मोहम्मद आसिफ, ओमप्रकाश लोधी, नवीन शर्मा,
वीरेंद्र कुमार राजानी, काके सिंह, नबी हुसैन, मोहम्मद शकील, जगदीश लोधी,
अशोक अरोरा, रविंदर सिंह साहनी, अवधेश कुमार, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।