फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखेड़ा से गोंडा जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
पूरनपुर में सड़क हादसे में घायल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। बरखेड़ा से गोंडा में बाबा जयगुरुदेव के सत्संग समारोह में भाग लेने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर असम हाईवे पर गांव उदयकरनपुर के समीप सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। जिसमें बरखेड़ा निवासी बाबूराम (45) की मौके पर मौत हो गई। श्रद्धालु इंद्रजीत घायल हुआ। दोनों लोगों को सीएचसी लाया गया। अन्य श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम करीब सात बजे के करीब हुई। बरखेड़ा निवासी घायल इंद्रजीत (40) ने बताया कि गोंडा में बाबा जयगुरुदेव के सत्संग समारोह में शामिल होने को सब लोग जा रहे थे। असम हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। एकत्र हुए राहगीरों ने घायल बाबूराम को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने बाबूराम को मृत घोषित कर दिया। घायल इंद्रजीत को भी हल्की चोटें आई। ट्रॉली में 22 श्रद्धालु थे। अन्य श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई। जो अपने घरों को चले गए। इंद्रजीत ने बताया कि बाबूराम किसान हैं। सत्संग में बैग बिक्री की दुकान लगाने जा रहे थे। एक अन्य हादसा में गांव सबलपुर निवासी रामप्रसाद बाइक की टक्कर से घायल हो गए। हादसा असम हाईवे पर मोहनपुर चौराहा के समीप मंगलवार शाम को हुआ। शुक्रवार शाम को असम हाईवे पर गांव नदहा के समीप घायल मिले गांव बिनौर निवासी नन्हें लाल (40) को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव गैरतपुर निवासी परविंदर सिंह कोतवाली रोड पर बाइक की टक्कर से शुक्रवार शाम को घायल हुए। घायल को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें