फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, तीन घायल

Wed, 26 Aug 2015 11:24 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर हाइवे पर थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सराय के निकट ओवरटेक करते समय लोहे के एंगिलों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वेल्डिंग मिस्त्री गजरौला निवासी 35 वर्षीय आसिफ की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार की रात करीब नौ बजे हुआ। थाना व कसबा गजरौला निवासी आसिफ की कसबे में वेल्डिंग की दुकान है। बुधवार को वह कसबे के ही अकील की ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लोहे के एंगिल समेत अन्य सामान खरीदने पीलीभीत शहर आया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कसबे के ही महेंद्र और धर्मवीर भी सवार थे। वापस लौटते समेत रात करीब नौ बजे गांव सराय के पास चालक ने अज्ञात वाहन को ओवरटेक किया। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चारों लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार बुद्धप्रिय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली उठाकर उसके नीचे दबे सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने वेल्डिंग मिस्त्री आसिफ को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक व घायलों के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद हाइवे के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतारे लग गई। पुलिस दो घंटे बाद जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें