फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक में टकराई ट्रैक्टर-ट्राॅली, युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
बिलसंडा में बंडा चौराहे के समीप हुए हादसे की जानकारी लेते पुलिसकर्मी संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर के बंडा बस स्टैंड के पास बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना करेली के गांव हररपुर निवासी गुरजीत सिंह उर्फ सोनी (40) गांव के ही पड़ोसी दिनेश के साथ बाइक से कस्बे से घर वापस जा रहा था। बंडा बस स्टैंड के पास बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने पीछे से उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से गुरजीत सिंह नीचे गिर गए।
राहगीर उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहा दिनेश भी चोटिल हो गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सिद्धान्त शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें