फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक नवंबर से करें दुधवा और पीटीआर की सैर, मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, नहीं बना सकेंगे रील्स

Sat, 31 Oct 2026 11:46 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/लखीमपुर खीरी

सार

एक नवंबर से पर्यटन सत्र शुरू हो रहा है। इसी के साथ दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के द्वार पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस बार मोबाइल फोन पर प्रतिबंध रहेगा। 
विज्ञापन
चूका बीच में बनी वाटर हट।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में एक नवंबर से नया पर्यटन सत्र शुरू होगा। इस बार दुधवा में सफारी के दौरान फोन से फोटो खींचने, रील और वीडियो बनाने पर पाबंदी रहेगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

सफारी शुरू होने से पहले पर्यटकों, गाइडों और चालकों के मोबाइल फोन प्रवेश द्वार पर जमा करा लिए जाएंगे। लौटने पर ही फोन मिलेंगे। हालांकि, पर्यटक निर्धारित शुल्क देकर कैमरे से फोटोग्राफी कर सकेंगे। 

इसलिए लिया गया ये फैसला 
सामान्य कैमरे का शुल्क 150 रुपये और डीएसएलआर या बड़े कैमरे का शुल्क 15 हजार रुपये प्रति कैमरा निर्धारित है। दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर के अनुसार, वन्यजीवों को सुरक्षित माहौल देने के लिए यह फैसला लिया गया है। 

पीलीभीत के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि पिछले पर्यटन सत्र में आकर्षण का केंद्र रहे आठ शावक बड़े हो चुके हैं। उनकी स्वाभाविक गतिविधियां सफारी का रोमांच बढ़ाएंगी। सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। 

तीन गेट से प्रवेश, बाघों के दीदार बनेंगे खास
पीलीभीत टाइगर रिजर्व  में सैलानी महोफ, मुस्तफाबाद और बराही गेट से सफारी का परमिट बुक कर जंगल की सैर का आनंद ले सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि पर्यटन सत्र के शुभारंभ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस बार पीटीआर की खूबसूरती देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों से भी पर्यटक पहुंचेंगे। जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और बाघों के दीदार की उम्मीद के बीच विदेशी मेहमानों की दस्तक ने नए पर्यटन सत्र की शुरुआत को खास बना दिया है।
विज्ञापन

दुधवा में तैयारियां पूरी
नए पर्यटन सत्र में दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के स्वागत के लिए नए कलेवर में तैयार है। पार्क प्रशासन ने हट और गेस्ट हाउसों का कायाकल्प कराया है। जंगल सफारी के लिए जिप्सी और महिंद्रा थान समेत करीब 95 वाहन लगाए गए हैं। गाइडों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें