दो पालियों में होगा सफारी का संचालन
बारिश के चलते शुरुआती दिनों में जंगल सफारी का संचालन जोन-2 तक ही सीमित रखा गया है। फिलहाल मुस्तफाबाद और बराही गेट से पर्यटकों को प्रवेश मिलेगा, जबकि महोफ गेट बंद रहेगा। सफारी का संचालन सुबह सात से दस बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक दो पालियों में किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए 95 सफारी वाहन तैयार किए गए हैं।
चूका बीच की थारू हटों और सप्त सरोवर में भी पर्यटकों के ठहरने और प्रकृति का आनंद लेने के इंतजाम किए गए हैं। जंगल में पॉलीथिन ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पिछले पर्यटन सत्र में पर्यटकों की बढ़ी आमद को देखते हुए इस बार सुविधाओं का विस्तार किया गया है। वन विभाग को उम्मीद है कि नए सत्र में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा।