फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीटीआर में उमड़े सैलानी, बाघों के अद्भुत नजारों ने किया रोमांचित

Sun, 07 Dec 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जंगल सफारी के दौरान सायफन क्षेत्र में चहीकदमी करते बाघ को देखते सैलानी। स्रोत सैलानी
विज्ञापन
माधोटांडा। ठंडे मौसम के बीच रविवार को छुट्टी के दिन पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थल पर काफी रौनक रही। सुबह और शाम की दोनों शिफ्टों में बेहतर संख्या में सैलानी जंगल सफारी का रोमांच लेने पहुंचे। बाघों का खूबसूरत नजारा देख सैलानी रोमांचित हुए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह की पहली शिफ्ट से ही सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जंगल में घूमते हिरन, नीलगाय, मोर और कई पक्षियों को देख सैलानियों का सफर यादगार हो गया। जंगल भ्रमण के दौरान सायफन क्षेत्र में एक बाघ की निर्भीक चहलकदमी का दृश्य देख सैलानी अधिक रोमांचित हुए। सैलानियों ने इस अनोखे पल को कैमरों में कैद कर यादगार बना लिया। चूका बीच पर पहुंचकर पर्यटकों ने प्रकृति की सुंदरता और शांत माहौल का आनंद लिया। पर्यावरण प्रेमियों के अलावा कई परिवार भी छुट्टी के दिन बच्चों के साथ रिजर्व पहुंचे और रोमांचक सफारी का लुत्फ उठाया। पर्यटन सत्र में हर सप्ताहांत बढ़ रही भीड़ से स्थानीय पर्यटन में भी रौनक बढ़ी है।
महोफ रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि पीटीआर में सुरक्षा, व्यवस्था और गाइड सुविधा को मजबूत बनाया है ताकि प्रत्येक सैलानी को सुरक्षित और आनंददायक अनुभव मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें