फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डॉ. राधाकृष्णन के दिखाए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
पीलीभीत के चिरौंजीलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शै​क्षिक महासंघ के सेवानिवृत ​शिक्ष
विज्ञापन
पीलीभीत । विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों, स्कूली बच्चों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कंपोजिट स्कूल कल्याणपुर नौगवा, जूनियर गौहनिया, अलखथान, खरौसा, भूडा सरैदा मुस्तकिल, प्राइमरी स्कूल रूपपुर, कंपोजिट स्कूल बनोसा सहित विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम हुए। शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया ।
राजकीय हाईस्कूल महोफ कॉलोनी में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अनामिका ने शिक्षक दिवस का महत्व बताया। कंपोजिट स्कूल महोफ में प्रधानाध्यापक विजय सक्सेना ने शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन

एसएन इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ केके सिंह और प्रभारी डीआईओएस संतोष कुमार ने शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य जावेद हसन, टीएच खान सहित कई लोग मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज पौटाकलां में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अजय कुमार सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए सम्मानित किया गया।
-
बीसलपुर में शिक्षकों का सम्मान, दिए गए स्मृति चिह्न



बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मेंं प्रशिक्षुओं ने प्राचार्य और शिक्षकों को सम्मानित किया। बीआरसी भवन में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशिक्षुओं ने प्राचार्य महेंद्र प्रताप सिंह और सभी शिक्षकों को स्मृति चिह्न दिए। नीलेश नाथ, वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार, पुलकित शर्मा, अमित कुमार, सुनीता विष्ट, मंजू लता आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक ने कॉलेज के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया।


-
रोटरी क्लब ने 21 शिक्षकों को किया सम्मानित

पूरनपुर। रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के पदाधिकारियोंं ने गांव गुलाब टांडा के राजकीय पॉलिटेक्निक पहुंचकर 21 शिक्षकों को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, डॉ. प्रशांत गुप्ता, राजेश खन्ना, संदीप खंडेलवाल आदि क्लब के पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-



राष्ट्रीय शैक्षिक संघ ने 39 शिक्षकों का किया सम्मान
पीलीभीत। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से चिरौजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 39 शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और सहायक शिक्षा निदेशक अजीत सिंह ने शिक्षकोें को बधाई दी। संघ प्रचारक ओमप्रकाश, दुष्यंत कुमार, जिला संरक्षक भद्रपाल, मुकेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष राजीव पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष, मोईन खां, मीरा अवस्थी के अलावा मस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद

पीलीभीत के चिरौंजीलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सेवानिवृत शिक्ष

पीलीभीत के चिरौंजीलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सेवानिवृत शिक्ष

पीलीभीत के चिरौंजीलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सेवानिवृत शिक्ष

पीलीभीत के चिरौंजीलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सेवानिवृत शिक्ष

पीलीभीत के चिरौंजीलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सेवानिवृत शिक्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें