बीसलपुर। आगरा से गणेश जी की प्रतिमा आ गई है। नगर के जानकी रतन मंदिर मेंं सात से 13 सितंबर तक गणेश चौथ कार्यक्रम होगा। 13 सितंबर को नगर में विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में बृहस्पतिवार को आगरा से गणेश प्रतिमा आ गई। आयोजन समिति के कन्हैया भारद्वाज ने बताया कि आगरा से लाई गई गणेश प्रतिमा को बंगाली बाबा मंदिर में रख दिया गया है। संवाद