फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों व व्यापारियों ने दरगाह पर चढ़ाई चादर

Tue, 22 Sep 2015 11:37 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने हजरत शेर मोहम्मद शाह जी मियां की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की। इस दौरान कौमी एकता व जिले की तरक्की की दुआ मांगी। वहीं पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी चादरपोशी की।  
विज्ञापन

शहर के लॉ कॉलेज से मंगलवार शाम राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस का आगाज कमर पीलीभीत ने नात ए पाक से किया। लॉ कॉलेज से शुरू हुआ जुलूस खकरा पुल, कमल्ले चौराहा, जुगनू पाकड़ से होता हुआ दरबार ए शेरिया पहुंचा। जुलूस में हाफिज इसरार, हाफिज फुरकान, हाफिज फईम, हाफिज मेराज व हाफिज अकील नात ए पाक पढ़ते चल रहे थे।
दरगाह पर राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, नगराध्यक्ष इम्तियाज अल्वी ने चादरपोशी की और दुआएं मांगी। इस मौके पर अब्दुल वसीम, सयुस जिला सचिव मेंहदी रजा, अकरम मंसूरी, अमर सिंह, अमित पाठक, जमाल खान, जितेंद्र लोधी, मोहम्मद अहमद, अफजाल अहमद, अलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी दरगाह शरीफ पर पहुंचकर चादरपोशी की। दरबार ए शेरिया के सज्जादानशीन अलहाज मुन्ने मियां शेरी ने व्यापारियों की तरक्की व मुल्क में अमन चैन की दुआ फरमाई। चादरपोशी करने वालों में जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, अश्वनी अग्रवाल, सुनील कुमार, संजय पांडेय, योगेश शुक्ला, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शकील, ओमप्रकाश लोधी, राजेश कश्यप, नवीन शुक्ला, अशोक अरोरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें