फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टोल की सुविधाओं में झोल... शौचालय न स्वच्छ पेयजल

Fri, 07 Feb 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर बने शौचालय की बदहाल हालत और गेट के पास गंदगी  संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग के टोल पर वाहनों से शुल्क तो पूरा लिया जा रहा है, लेकिन सुविधाएं सिफर हैं। शौचालय खस्ताहाल हैं। स्वच्छ पेयजल के इंतजाम भी नजर नहीं आते। बीच में टूटे डिवाइडर की मरम्मत कराना भी जिम्मेदारों ने जरूरी नहीं समझा है। टोल की एक लेन से आवागमन भी अक्सर बंद रहता है।
विज्ञापन

असम हाईवे पर पीलीभीत से करीब 10 किलोमीटर पहले टोल बना है। आवागमन करने वाले वाहनों के लिए आठ लेन में टोल की वसूली की जाती है। इसमें चार पीलीभीत की ओर से जाने और चार लेन आने वाले वाहनों के लिए हैं।
नियमानुसार जो सुविधाएंं टोल पर होनी चाहिए, यहां वह नजर नहीं आतीं। टोल प्लाजा पर दो शौचालय बने हैं। इनमें एक शौचालय में तो गंदगी की भरमार है। गेट के पास घास और अन्य दिक्कतें भी हैं। दूसरे शौचालय की हालत तो और ज्यादा ही खराब है। इसमें पुरुष शौचालय में सही से सीट ही नहीं रखी गई। भवन भी पूरी तरह जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन


पेयजल के नाम पर शौचालय की टंकी का पानी
पीलीभीत की ओर से जाने पर बने शौचालय में पानी आपूर्ति को छत पर रखी टंकी से ही एक टोंटी शौचालय गेट के पास लगा दी गई है। यह हाथ धोने के काम आती है। टोल मैनेजर इस टंकी को पेयजल व्यवस्था का नाम देते हैं। शौचालय की टंकी से ही पीने के पानी का दावा किया जा रहा है।

टोल की दरों पर चस्पा कर दी सफेद पट्टी
टोल से पहले बड़े बोर्ड लगाए गए हैं। इन पर टोल कर दरें (शुल्क) दर्ज करने को वाहनों की श्रेणी तो लिखी, लेकिन शुल्क के स्थान पर सफेद पट्टी लगा दी गई है। यह सफेद पट्टी दोनों ओर लगे बोर्ड पर चस्पा की गई है। आधे से अधिक बोर्ड पेड़ों की टहनियों से ढका रहता है। वहीं, टोल प्लाजा से रोजाना चार से पांच हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें कार का 30 रुपये, ट्रक और अन्य भारी वाहनों का अधिक शुल्क रहता है।

बीच के टूटे डिवाइडर की नहीं कराई मरम्मत
पीलीभीत की ओर से जाने पर टोल गेट से पहले डिवाइडर का कुछ हिस्सा टूटा है। इसका मलबा उसी जगह पर पड़ा है। डिवाइडर की मरम्मत भी अब तक नहीं कराई गई है। पूरनपुर की ओर से आने पर टोल गेट के समीप रखा पत्थर भी टूटा है। कई अन्य अव्यवस्थाएं भी टोल पर नजर आती हैं।

कंपनी सिर्फ टोल वसूलती, काम कराएगी एनएचएआई
टोल प्लाजा पर शौचालय, पानी और अन्य सुविधाओं के बारे में टोल मैनेजर वरुण प्रताप सिंह तोमर ने अलग ही जवाब दिया। उनका कहना है कि टोल तो कंपनी वसूल रही है। यहां की व्यवस्थाएं और कार्य एनएचएआई कराएगी। पेयजल के बारे में बताया कि ऊपर रखी टंकी से आपूर्ति होती है। अन्य जानकारियां भी एनएचएआई ही देगी।

यात्रियों को मिलती हैं ये सुविधाएं मुफ्त
यात्रियों को टोल रोड पर यात्रा करने के दौरान कई सुविधाएं मिलती हैं। कई टोल रोड पर जलपान और रिफ्रेशमेंट प्वाइंट होते हैं। यहां यात्रियों के लिए शौचालय, पीने के पानी की सुविधा मुफ्त में मिलती है। यहां वॉशरूम अच्छी स्थिति में होते हैं और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। टोल रोड पर सफर के दौरान अगर आपकी गाड़ी में कोई समस्या आ जाए या आपातकालीन स्थिति हो जाए, तो आपको सहायता मिल सकती है। इसमें गाड़ियों के टायर बदलने, वाहन खराब होने पर मैकेनिक बुलाने और वाहन को टो करने की सुविधाएं भी शामिल हैं।

टोल प्लाजा पर बने शौचालय की बदहाल हालत और गेट के पास गंदगी  संवाद

टोल प्लाजा पर बने शौचालय की बदहाल हालत और गेट के पास गंदगी  संवाद

टोल प्लाजा पर बने शौचालय की बदहाल हालत और गेट के पास गंदगी  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें