फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए आज से खुलेगा टाइगर रिजर्व

Tue, 15 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पर्यटकों के लिए आज से खुलेगा टाइगर रिजर्व - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
मंगलवार से टाइगर रिजर्व में प्रकृति प्रेमी जंगल की छटा करीब से निहार सकेंगे। टाइगर रिजर्व का इको टूरिज्म स्पॉट चूका बीच भी 16 नवंबर से देशी व विदेश सैलानियों के सैर सपाटे के लिए खोल दिया जाएगा। इस बार पर्यटक जंगल सफारी का भी आनंद ले सकेंगे। डीएम मासूम अली सरवर मंगलवार को इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

महोफ रेंज स्थित पिकनिक स्पॉट चूका बीच बरसात के मौसम में हर साल पांच माह के लिए बंद कर दिया जाता है। इधर अब यह पिकनिक स्पॉट 16 नवंबर से पुन: देशी विदेशी पर्यटकों से गुलजार होने जा रहा है। इधर चूका बीच के तीसरे सीजन को लेकर पिछले एक माह से तैयारियां चल रहीं थी। यहां पर बनी हटों रंग रोगन कर नया रूप दिया गया है। हालांकि अभी गोल बंगला, अरण्य कुटी समेत साफ सफाई का कार्य अधूरा पड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक यह सारे कार्य सप्ताह भर के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे। वैसे तो चूका बीच में सब कुछ पहले जैसा ही है, लेकिन इस बार स्टाफ के लिए यहां चार नए कमरे बनाए जा रहे हैं। जिनमें आवश्यकता पडने पर पर्यटकों को भी ठहराया जा सकेगा। इसके अलावा सभी जंगल मार्गों भी को दुरुस्त कर लिया गया है।
डीएम करेंगे उद्घाटन
चूका बीच के तीसरे पर्यटक सीजन का शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर मंगलवार को महोफ रेंज के गेट नंबर एक पर करेंगे। इस दौरान एसपी सभाराज, वन संरक्षक बरेली वृत्त वीके सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इनका ले सकेंगे आनंद
चूका बीच में एक बैंबो हट, चार सुईट वाले दो थारू हट, एक अरण्य कुटी, एक ट्री हट है। वहीं पर्यटकों की जानकारी के लिए एक फोटो गैलरी है। जिसमें वन क्षेत्र के प्रमुख स्थान व वन्यजीवों की जानकारी दी गई है। कैंटीन भी है। जिसमें पर्यटकों की पसंद के मुताबिक भोजन की व्यवस्था की जाती है। 
जंगल सफारी का भी ले सकेंगे आनंद
टाइगर रिजर्व में इस बार पर्यटक जंगल सफारी का भी आनंद ले सकेंगे। वन संरक्षक वीके सिंह के निर्देश पर पर्यटकों की सुविधा के लिए जंगल घूमने के लिए इस बार जिप्सी की व्यवस्था की गई  है। 
ऐसे पहुंच सकते हैं चूका बीच 
चूका बीच में पहुंचने के लिए पर्यटकों के लिए वैसे तो कई रास्ते हैं। जिला मुख्यालय वनकटी मार्ग से होते सीेधे महोफ रेंज में बने गेट नंबर एक से प्रवेश किया जा सकता है। वहीं उत्तराखंड से आने वाले पर्यटक खटीमा मार्ग से पहुंच सकते हैं। पूरनपुर की ओर से आने वाले पर्यटक पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर पडने से लालपुल से होकर चूका बीच जा सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे कराए बुकिंग 
चूका बीच के हटों व गेस्टहाउसों की बुकिंग डीएफओ कार्यालय पीलीभीत से कराई जा सकती है। इसकी धनराशि इंट्री गेट पर देकर रसीद कटाई जा सकती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें