गुरुनानक देव की जयंती पर निकाली जा रही प्रभातफेरियों का समापन हुआ। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा और गोमती गुरुद्वारा में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। गोमती गुरुद्वारा में दीवान सजा। इसमें गुरु के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
नगर सहित गोमती गुरुद्वारा क्षेत्र में सोमवार को भी प्रभात फेरी निकाली गई। बारह नवंबर को रखे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। गोमती गुरुद्वारा में अकाल एकेडमी स्कूल के कक्षा चार के बच्चों ने शबद गायन किया। छह की छात्राओं ने अंध विश्वास दूर करने का संदेश दिया। कक्षा नौ की छात्राओं ने धार्मिक नाट्य प्रस्तुत किया। मुख्य सेवादार जसवंत सिंह और बलवीर सिंह ने गुरु के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। प्रधानाचार्य अशोक गुलेरिया ने प्रकाश पर्व पर प्रकाश डाला। डॉ. जोगेंद्र सिंह, सुखेदव सिंह, जागीर सिंह, चनन सिंह, गुरुदेव सिंह, कश्मीर सिंह, हरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, रेहान रजा खां आदि थे। नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में सोमवार की शाम को बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
ट्रक पलटने से हेल्पर घायल, रेफर
पूरनपुर। सितारगंज से देवरिया जा रहा गेहूं भरा ट्रक आसाम हाइवे पर गांव चांटफिरोजपुर के समीप पलट गया। हादसे में ट्रक का हेल्पर शाहजहांपुर निवासी अरवेस घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।