फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में डीएम कर रहे कोर्ट की अवमानना

Tue, 20 Oct 2015 08:03 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन के मुखिया एवं पूर्व विधायक वीएम सिंह ने कहा कि कोर्ट 1460 रुपये प्रति कुंतल धान खरीदने का आदेश दे रखा है मगर डीएम अपने स्तर से किसानों को 1000 रुपये दाम दिलवाने का आश्वासन देकर कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पीलीभीत पहुंचे वीएम सिंह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने 23 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित महापंचायत की सफलता पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इसमें जाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता से 300 रुपये किराया जमा कराया जा रहा है, जिसकी रसीद दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने 60-60 रसीदों की एक-एक बुक तैयार कराई है।
उन्होंने तीनों ब्लाकों से 100-100 बसें ले जाने का लक्ष्य रखा है। कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार की शह पर अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोर्ट कांटे लगाकर 1460 रुपये प्रति कुंतल धान खरीदने का आदेश दे चुका है तो डीएम किसानों को न्यूनतम एक हजार रुपये का दाम दिलवाने का आश्वासन कैसे दे रहे हैं। यह सीधे सीधे कोर्ट की आवमानना है।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के जिला संयोजक यूसुफ मलिक, जुल्फिकार अली, भजनलाल, जगतार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वदत्त सिंह, ताराचंद्र, मुख्त्यिार सिंह, करतार सिंह, असफाक सहित कई लोग थे।

पंचायत चुनाव में मेरा कोई प्रत्याशी नहीं
पंचायत चुनाव पर चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना कोई प्रत्याशी चुनाव में नहीं उतारा है। यदि कोई उनके नाम, झंडा आदि का इस्तेमाल कर रहा है तो वह गलत है लेकिन यदि हमारा कोई कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है और जनता को लगता है वह उनका दुख दर्द सुनने वाला है तो जनता उसे वोट देने का फैसला कर सकती है।

वीएम सिंह मामले की सुनवाई चार नवंबर को
पीलीभीत। पूर्व विधायक वीएम सिंह मंगलवार को स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट जेपी पांडेय की कोर्ट में विचाराधीन मामले में भी पहुंचे। इस केस के गवाह पुलिस कर्मियों के वारंट चल रहे हैं। मंगलवार को कोई गवाह अदालत नहीं पहुंचा। अगली सुनवाई के लिए चार नवंबर की तारीख लगाई गई है। सिंह पर आरोप है कि चार अप्रैल 2010 को मजदूर बस्ती राहुल नगर के पीड़ितों के चिकित्सीय परीक्षण के दौरान सरकारी अस्पताल पूरनपुर में उन्होंने व्यवधान उत्पन्न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें