फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए किसान मित्र क्लब बनेगा

Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना उत्पादन एक सौ टन प्रति हेक्टेयर तक करने के लिए किसान मित्र क्लब का गठन होगा। क्लब में सौ टन से अधिक गन्ना उत्पादन का जज्बा रखने वाले पचास किसानों को शामिल किया जाएगा, जो गन्ना विभाग और चीनी मिल के ब्रांड अंबेसडर कहलाएंगे। क्लब सदस्यों को गन्ना उत्पादन को विभिन्न प्रशिक्षण और संचालित योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

तमिलनाडू में सर्वाधिक एक हजार क्विंटल प्रति हेक्टेयर गन्ना का उत्पादन होता है, जबकि जिले में इसका औसत 64 हजार क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि गन्ना आयुक्त तमिलनाडू की तरह प्रदेश में गन्ना उत्पादन को प्रयासरत हैं। प्रदेश में कुछ गन्ना किसान सौ टन प्रति हेक्टेयर गन्ना उत्पादन कर भी रहे हैं। क्षेत्र में इसी अनुसार गन्ना उत्पादन हो। इसके लिए प्रत्येक चीनी मिल क्षेत्र में किसान मित्र क्लब का गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। क्लब में चीनी मिल क्षेत्र के पचास ऐसे किसानों को शामिल किया जाएगा, जो सौ टन प्रति हेक्टेयर गन्ना उत्पादन का जज्बा रखते हों। क्लब के सदस्यों को गन्ना खेती के विविध आयामों पर विधिवत प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। विभागीय और चीनी से संचालित योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर दिलवाया जाएगा। ताकि क्षेत्र में भी गन्ना का उत्पादन सौ टन प्रति हेक्टेयर हो सके। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर किसान क्लब का गठन कर भी लिया गया है। शीघ्र ही किसान क्लब की बैठक आहूत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें