मिल को लीज पर देने का प्रस्ताव पास
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
बंद पड़ी मझोला चीनी मिल चलवाने की कवायद एक बार फिर शुरू हुई है। इसका लेकर डीएम की अध्यक्षता में एजीएम हुई। इसमें सदस्यों ने मिल को लीज पर देने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया।
सोमवार को मिल गेस्ट हाउस में हुई बैठक में सदस्यों ने बंद पड़ी मिल चालू न होने पर नाराजगी व्यक्त की। सदस्यों का कहना है कि सहकारी चीनी मिलों में मझोला पहली मिल है जो बंद हुई है। इसके बाद सदस्य सुखराम ने मिल को लीज पर देने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी से स्वीकार कर लिया। लेकिन कुछ सदस्यों ने मिल को लीज पर देने पर बोर्ड सदस्यों का प्रतिनिधित्व बनाए रखने की मांग की। इसके बाद दोनों बातों को शामिल करते हुए प्रस्ताव पास किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम मासूम अली सरवर ने कहा कि मिल बंदी के प्रबंधन के साथ किसान भी जिम्मेदार हैं। मिल का संचालन गन्ने की सप्लाई पर आधारित है सप्लाई कम होने के चलते ही मिल बंदी के कगार पर पहुंच गई। बैठक का संचालन अशोक भसीन ने किया। इस मौके पर डीसीओ राजेश्वर यादव, मिल जीएम एएस कोरस, जनरेैल सिंह, सर्वदत्त सिंह, बलजीत सिंह, ब्रजपाल, भानु प्रताप सिंह, प्रशांत शुक्ला, अमोलक सिंह, संजय भट्ट, मनविंदर सिंह, अखलाक अंसारी, संजय सिंह, पंकज शर्मा, अजय गोयल, जसविंदर सिंह, मनोज शाही सहित कई लोग थे।