फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में गंवाया समय, ग्रामीण की मौत

Tue, 27 Oct 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मृतक अमरनाथ का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

न्यूरिया। थाना क्षेत्र के पंडरी गांव में रविवार शाम सांप के काटने से अमरनाथ 33 की मौत हो गई। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक और देसी उपचार के लिए सैदपुर गांव ले गए। हालत बिगड़ने पर रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पंडरी गांव निवासी अमरनाथ पुत्र नोखे खान रविवार शाम करीब सात बजे घर पर थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए सैदपुर ले गए, जहां झाड़-फूंक और देसी दवा कराई गई। पुत्र अरविंद ने बताया कि इस दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन घबरा गए। इसके बाद आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अमरनाथ की मौत से पत्नी हीराकली का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा अरविंद कुमार है। पिता की मौत से बच्चों के सिर से साया उठ गया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग भी शोक जताने के लिए उनके घर पहुंचने लगे। गांव में शोक का माहौल है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तुरंत अस्पताल पहुंचता तो बच सकती थी जान
जिला अस्पताल के सामान्य मेडिसिन चिकित्सक राहुल मिश्रा के अनुसार सांप के काटने पर मरीज को जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। समय रहते अस्पताल पहुंचने से मरीज की जान बच सकती है। झाड़-फूंक और अंधविश्वास के कारण लोग जान गंवा देते हैं। मरीज को पैदल न चलने दें और काटे गए अंग को स्थिर रखें। अंगूठी, कड़ा, जूते या कसे हुए कपड़े हटा दें, क्योंकि सूजन आ सकती है। घाव को काटें नहीं, जहर चूसने की कोशिश न करें और न ही कसकर रस्सी या कपड़ा बांधें। बर्फ, जड़ी-बूटी या कोई घरेलू उपचार न अपनाएं। मरीज को शराब या कोई दवा खुद से न दें। सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। लक्षण न दिखने पर भी अस्पताल जाना जरूरी है, क्योंकि कुछ सांपों का जहर देर से असर दिखाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें