फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीत गया समय... अब नहीं होंगे सामूहिक विवाह के पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 12 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पात्रों से आवेदन लिए जा रहे थे। मंगलवार को आवेदन की अंतिम तिथि बीत गई। अब तक विभाग के पास 807 आवेदन आए हैं। इनका सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए इस वित्तीय वर्ष के लिए पंजीकरण किया जा रहा था। इसके लिए पांच नवंबर अंतिम तिथि घोषित की गई थी। योजना के तहत महिला के खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी दिया जाता है।
मौजूदा सत्र के लिए विवाह के लिए कुल 807 आवेदन हो चुके हैं। मंगलवार को अंतिम दिन होने के कारण पंजीकरण पर रोक लगा दी गई। आए हुए आवेदनों का ब्लॉक और नगर पंचायत और नगर पालिका के स्तर पर सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सत्यापन के बाद आवेदनों की स्थिति स्पष्ट होने पर विवाह कराया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया 12 नवंबर को ड्रमंड कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कराई जा रही है। मंगलवार देर शाम को आवेदन की तिथि समाप्त हो गई है। सत्यापन के बाद वास्तविक संख्या सामने आने पर विवाह कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें