फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की वेटलैंड का नोटीफिकेशन होगा

Sat, 10 Sep 2016 11:35 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 टाइगर रिजर्व और इसके बाहर सामाजिक वानिकी क्षेत्र में आने वाली वेटलैंड के संरक्षण के लिए अब भारत सरकार नोटीफिकेशन करेगी। इसके लिए प्रमुख सचिव वन ने दोनों डिवीजन के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर समीक्षा की।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस में प्रमुख सचिव ने बताया कि फिलहाल प्रथम फेज में टाइगर रिजर्व के वेटलैंड एरिया के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार को रिपोर्ट बनाकर भेजी जानी है। उन्होंने कहा कि जंगल के अंदर जल प्लावित क्षेत्रों का संरक्षण पर्यावरण संरक्षण के साथ वन्यजीवों के विकास के लिए भी आवश्यक है। इसलिए शासन अब इनके संरक्षण की योजना बना रहा है। टाइगर रिजर्व के एसडीओ डीपी सिंह ने बताया कि जंगल क्षेत्र में कुल 132 वेटलैंड चिन्हित हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जा चुकी है। सामाजिक वानिकी के एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि जंगल के बाहर तीन वेटलैंड चिन्हित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें