फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जाते वक्त किसान के सामने आया बाघ, बमुश्किल बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। बराही रेंज से सटे डगा गांव के नजदीक बाघ की मौजूदगी बरकरार है। ग्रामीणों में बाघ की मौजूदगी से हड़कंप है। रविवार सुबह खेत की ओर जाते वक्त अचानक बाघ ग्रामीण के सामने आ गया। सामने बाघ देख ग्रामीण ने गांव की ओर दौड़ लगा दी। बमुश्किल किसान की जान बच पाई।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के डगा गांव के नजदीक पिछले कुछ दिनों से बाघ की सक्रियता बढ़ रही है। गांव से सटे जूनियर हाईस्कूल से लेकर ग्रामीण हबीब के बाग तक बाघ की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। रविवार सुबह ग्रामीण इश्त्याक खेत के लिए निकले थे। इस दौरान खेत पर अचानक झाड़ियों से निकलकर बाघ सामने आ गया। बाघ को सामने देखते ही किसान की बुद्धि चकरा गई। उसने अपनी जान बचाने के लिए खेतों के रास्ते गांव की ओर दौड़ लगा दी। गांव आकर उसने बाघ सामने देखने की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। कुछ देर बाद ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंचे तो बाघ वहां से जा चुका था। हालांकि बाघ के ताजा पग चिह्न ग्रामीणों ने देखे। वन दरोगा अजमेर सिंह ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है। अभी पग चिह्न ट्रेस नहीं किए गए हैं। क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें